सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CM केजरीवाल का BJP पर निशाना, कहा- ‘2025 तो छोड़ो, दिल्ली में 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे’

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से कहा- ”2025 तो छोड़ो, 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे”

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से लाया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ।

दिल्ली विधानसभा में बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लाई

दिल्ली विधानसभा में बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लाई और फिर उसे वापस ले लिया. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ऐसे समय में जब भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में जनतंत्र को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आज सदन की घटना महत्वपूर्ण है. भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था. लोगों को लगा कि ऐसे में कैसे लाएंगे जबकि आठ ही विधायक हैं और 14 ज़रूरी होते हैं. तब उन्होंने कहा था कि छह की व्यवस्था हो गई है. तब मैंने अपने सभी विधायकों से बात की, सबने कहा कि धमकियां आ रही हैं.

केजरीवाल ने कहा कि, हमारे 62 एमएलए हैं. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के अलावा, राजेश गुप्ता प्रकाश जरवाल और रोहित मेहरौलिया बाहर हैं. एक अध्यक्ष हैं, इसके अलावा सभी 56 विधायक हमारे यहां मौजूद हैं. इन्हें (भाजपा) कल लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया. फिर हम अपनी मर्ज़ी से विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं. हम चाहते हैं कि ये हमारी कमियां निकालें.

उन्होंने कहा कि, मैंने देखा कि 65 मिनट की चर्चा हुई. और इसमें से 35 मिनट विपक्ष की मिला है. संख्या के हिसाब से सात मिनट मिलने चाहिए थे. 2025 तो छोड़ो, 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे. केजरीवाल ने कहा कि, 2017 में कहते थे कि 21 को डिस्क्वलिफ़ाई कर देंगे और फिर सरकार गिरा देंगे. सन 2017, 2019, 2020 सब में कोशिश कर ली कुछ नहीं हुआ, अब कोशिश मत करना यार.

केजरीवाल ने कहा

केजरीवाल ने कहा कि, तमिलनाडु में हमने स्टिंग देखा, मेरे पास केसीआर का कॉल आया कि आपकी सरकार गिरने वाली है, लेकिन मैंने कहा कि कुछ नहीं होगा. अगर थोड़ी भी शर्म हो तो अब कोशिश मत करना. हमारे सब एमएलए हीरा हैं, एक भी नहीं बिका. जेल भी जाना पड़े तो जाना, मैं बड़े से बड़ा वकील दे दूंगा, तुम्हारे घर का भी ख़्याल रखूंगा.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा

Advertisement

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि, प्रधानमंत्री आजकल कह रहे हैं कि ई़डी, सीबआई ने सभी भ्रष्टाचारियों को एक मंच पर इकट्ठा कर दिया. यह आधा सच है. ईडी, सीबीआई ने सभी भ्रष्टाचारियों को एक पार्टी में इकट्ठा कर रखा है. उन्होंने कहा कि, समय एक जैसा नहीं रहता, मोदी जी कभी न कभी तो जाएंगे, उस समय भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा, क्योंकि सभी चोर-उचक्के एक ही जगह हैं. भाजपा वालों को जेल में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि, इतना बड़ा मैंडेट दिया था जानता ने उन्हें (भाजपा को), वे चाहते तो देश को कहां से कहां लेकर जा सकते थे. वे चाहते तो मनीष सिसोदिया को स्कूल ठीक करने की जिम्मेदारी देते. लेकिन आज सब उनसे डरे हुए हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कल एक बड़ा व्यापारी मुझसे मिला और बोला कि व्यापारी इंडिया छोड़कर जा रहे हैं. आज भाजपा वाले भी डरे हुए हैं, दो को छोड़कर वहां भी सब डरे हुए हैं. जिस दिन पता चल गया कि मोदी जा रहे हैं, उस दिन मीडिया खा जाएगा इन्हें. जज भी डरे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि, हमारी पंजाब सरकार के बजट सेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा. अभी तेलंगाना सरकार राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है.

उन्होंने कहा कि, मेरी अंत में यही गुजारिश है कि यह खेल खत्म करो. ट्राई करके देख लिया, हमारे विधायक नहीं बिकने वाले हैं. अभी 62 हैं 25 के बाद 67 हो जाएंगे फिर से.

दिल्ली विधानसभा में इसके बाद ध्वनि मत से सरकार का कॉन्फ़िडेंस मोशन पास हुआ.

अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक में चुनाव की घोषणा पर कहा कि, हम पहली बार कर्नाटक में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, उम्मीद है नतीजे अच्छे आएंगे. वे वादे तो बहुत करते हैं, लेकिन जहां सरकार हैं वहां उन्हें लागू नहीं करते हैं. हम जो वादे करते हैं, इन्हें पूरा करते हैं. जालंधर उपचुनाव भी लड़ेंगे और वहां भी जीत की उम्मीद है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *