Home India आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस का एक और बड़ा दाव, अमेरिकी टी20...

आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस का एक और बड़ा दाव, अमेरिकी टी20 लीग के लिए न्यूयॉर्क टीम को खरीदा

0
169

मुंबई इंडियंस का एक और बड़ा दांव, अमेरिकी क्रिकेट लीग में खरीदी न्यूयॉर्क की टीम

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस ने अमेरिका में शुरू होने जा रही मेजर क्रिकेट लीग में न्यूयॉर्क की टीम खरीदी है.

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस ने अमेरिका में शुरू होने जा रही मेजर क्रिकेट लीग में न्यूयॉर्क की टीम खरीदी है. यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार , ‘सारी औपचारिकतायें पूरी करने पर टीम पहली एमएलसी में खेलेगी . इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के मालिक जीएमआर समूह ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ सिएटल ओरकास टीम में निवेश किया जबकि चेन्नई सुपर किंग्स टैक्सास टीम का हिस्सा है.

नीता अंबानी ने कहा

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने कहा ,मुंबई इंडियंस के परिवार में न्यूयॉर्क टीम का स्वागत करके काफी खुशी हो रही है. अमेरिका में पहली क्रिकेट लीग में भाग लेकर हम मुंबई इंडियंस को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकेंगे. यह मुंबई इंडियंस के लिये नयी शुरूआत है और मुझे इसका इंतजाार .’

इसके अलावा पूर्व भारतीय अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट मेजर लीग (MLC) में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट मेजर लीग में उन्मुक्त लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स  टीम की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

बता दें कि उन्मुक्त ने साल 2021 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. भारतीय क्रिकेट से अलग होने के बाद उन्मुक्त दुनिया भर की दूसरी क्रिकेट लीग के साथ खेलते नजर आए थे. बिग बैश लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी उन्मुक्त ने अपनी भागीदारी दी, अब यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमेरिका में होने वाले मेजर क्रिकेट लीग में भी खेलते दिखेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here