सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

PM ने गर्मी के मौसम की तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अस्पतालों का फायर ऑडिट हो, जलाशयों में पानी की उपलब्धता पर रखें नजर : PM ने गर्मी के मौसम की तैयारियों के लिए की समीक्षा बैठक

पीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार, मौसम कार्यालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) को प्रधानमंत्री ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान तैयार करने का निर्देश दिया है.

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले गर्मी के मौसम में तापमान में होने वाले इजाफे को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से यह जानकारी दी गई. इस दौरान पीएम को मानसून के पूर्वानुमान, रबी फसलों पर इसके प्रभाव, चिकित्सा बुनियादी ढांचे की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई. पीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार, मौसम कार्यालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) को प्रधानमंत्री ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान तैयार करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि 31 मई को समाप्त होने वाले तीन महीनों के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान के साथ-साथ लू की आशंका जताई गई है, जिससे फसल के उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

‘क्या करें और क्या न करें’

Advertisement

पीएम मोदी ने सभी अस्पतालों के विस्तृत फायर ऑडिट की जरूरत पर जोर दिया. इसमें कहा गया है कि जंगल की आग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत भी बताई गई. अत्‍यधिक गर्मी होने की स्थिति में बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों को व्याख्यान सत्र आयोजित करने के लिए कहा गया है. पीएम मोदी ने कहा कि गर्म मौसम की स्थि‍ति में ‘क्या करें और क्या न करें’ को आसान शब्‍दों में तैयार किया जाना चाहिए. इसके साथ ही प्रचार के अन्य तरीके जैसे जिंगल्स, फिल्म, पैम्फलेट आदि भी तैयार और जारी किए जाएं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि चारे और जलाशयों में पानी की उपलब्धता पर भी लगातार नजर रखी जानी चाहिए. प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भारतीय खाद्य निगम को अनाज का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. बैठक में पीएम के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह और परिवार कल्‍याण सचिव, राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्‍य लोगों ने हिस्‍सा लिया.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *