सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

क्रेडिट कार्ड गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार।

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई: क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो आकर्षक प्रोत्साहन के साथ क्रेडिट कार्ड की पेशकश करके गोपनीय जानकारी एकत्र करता था और इसका उपयोग अनधिकृत खरीदारी करने के लिए करता था।

पश्चिम क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने में संपर्क किया

एक अधिकारी ने कहा कि रैकेट का पता तब चला जब एक पीड़ित ने 31 जनवरी को यहां पश्चिम क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने में संपर्क किया।

शिकायतकर्ता, जिसने हाल ही में एक हाई-एंड कार खरीदी थी, एक अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड की पेशकश के साथ एक कॉल आया।

उनसे कुछ विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। लेकिन इसके तुरंत बाद, उन्होंने पाया कि विभिन्न शहरों में उनके क्रेडिट कार्ड के विवरण का उपयोग करके 9.8 लाख रुपये की खरीदारी की गई थी।

जांच के दौरान साइबर पुलिस ने पाया कि मुंबई और नवी मुंबई में धोखाधड़ी की ऐसी 32 शिकायतें दर्ज हैं।

Advertisement

जालसाजों ने उन लोगों को फोन किया, जिन्होंने बीएमडब्ल्यू या मर्सिडीज जैसी महंगी कारें खरीदी थीं। अधिकारी ने कहा कि वे चेन्नई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के सीतापुर, अहमदाबाद और मुंबई से संचालित होते थे।

उन्होंने कहा कि इन जगहों पर छापेमारी की गई और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.88 लाख रुपये नकद और 112 सिंगापुर डॉलर भी बरामद किए हैं।

जालसाजों को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।

अधिकारी ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी के खिलाफ चेन्नई में ऐसे कम से कम 16 मामले दर्ज हैं और उसने लोगों से 1.2 करोड़ रुपये की ठगी की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *