सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वैवाहिक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी समेत कई लोगों पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई, चार की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के सेलनकुप्पम इलाके में वैवाहिक विवाद में बुधवार को एक व्यक्ति ने रिश्तेदार के घर में मौजूद पत्नी समेत अन्य लोगों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस आगजनी में व्यक्ति, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। निरीक्षक आर. बालासुब्रमण्यम ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ितों की पहचान सथगुरु, तमिलरसी , उसकी आठ महीने की बच्ची और पड़ोस में रहने वाली दो साल की बच्ची के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार धनलक्ष्मी अपने पति सथगुरु के साथ लगातार झगड़े के बाद एक साल पहले कुड्डालोर में अपनी बहन तमिलरसी के यहां आ गई थी। सथगुरु बुधवार को तमिलरसी के घर में एक पेट्रोल की कैन लेकर पहुंचा और उसने वहां मौजूद सभी व्यक्तियों पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया। उसने खुद पर भी पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद सथगुरु ने आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि तमिलरसी, उसका बच्चा, सथगुरु और एक अन्य बच्चे की जलने से मौत हो गई, जबकि धनलक्ष्मी और एक स्थानीय निवासी प्रकाश को 50 प्रतिशत जलने के साथ कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुड्डालोर ओल्ड टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *