सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

बिजनौर में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गयी पुलिस पर हमला, एसएचओ समेत तीन घायल, मामला दर्ज

1 मिनट पढ़ें

हीमपुर थाना इलाके में संदिग्धों की छानबीन और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा पथराव किए जाने से थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने  मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि थाना हीमपुर दीपा पुलिस सोमवार रात मसीत गांव में संदिग्धों की छानबीन और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गयी थी तभी ‘हिस्ट्रीशीटर’ वसीम और उसका भाई ताजीम शोर मचा कर भीड़ एकत्र कर छत पर चढ़ गये। उन्होंने बताया कि वहां से भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे थाना प्रभारी निरीक्षक अजीज रोरिया, सिपाही फैयाज और शिवम घायल हो गये।

अर्ज ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिलाओं सहित 17 नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गयी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *