दिल्ली में एक बार फिर कंझावला जैसा ही मामला केशवपुरम से सामने आया है। बता दें एक टाटा जेस्ट गाड़ी ने एक स्कूटी को 27 जनवरी सुबह 3:00 बजे टक्कर मार दी। हादसे के वक़्त स्कूटी पर 2 लोग सवार थे। हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि एक शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही दूसरे को अस्पातल में भर्ती करवाया गया जहा इलाज के दौरान दूसरे शख्स की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार आरोपी स्कूटी और शख्स को प्रेरणा चौक से कन्हैया नगर मैट्रो स्टेशन करीब 350 मीटर तक घसीटते रहे। जब पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर ने देखा तो गाड़ी का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया और अन्य तीन को बाद में गिरफ्तार किया गया। पता चला है कि स्कूटी सवार गारमेंट की फैक्टरी में काम करते थे और रात ‘पठान’ फिल्म देख कर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन ने उनका पीछा किया और 2 आरोपियों को पकड़ लिया, बाकी 3 भाग गए. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूटी चला रहे शख्स की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीसीपी, नॉर्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया, यह घटना 26 जनवरी की देर रात प्रेरणा चौक और कन्हैया नगर के बीच हुई। गश्त के दौरान पीसीआर वैन ने देखा कि एक कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके कारण पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति जमीन पर गिर गया और ड्राइवर का सिर कार की विंडशील्ड से चिपक गया। फिर भी कार में सवार पांच लोगों ने गाड़ी नहीं रोगी और स्कूटी को 300-350 मीटर तक घसीटा।
इस साल के पहले दिन दिल्ली के कंझावला से एक ऐसी तस्वीर आई जिसे देखकर सबकी रूह कांप गई थी। कार सवार युवकों ने शराब के नशे में अंजलि सिंह को कुल 14 किलोमीटर तक घसीटा था। ढाई घंटा तक घसीटे जाने से अंजलि की मौत हो गई। दरअसल, अंजलि की स्कूटी को एक कार ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह कार के नीचे फंस गईं। इस हादसे में अंजलि की मौत हो गई।



