सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

दिल्ली में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के घर से हथगोला और खून के निशान मिले

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के किराए के मकान से दो हथगोले और भलस्वा डेयरी इलाके से एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। इससे पहले, दिन में पुलिस ने बताया था कि उनके आवास से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तथा ‘फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी’ का एक दल शुक्रवार शाम को आरोपियों के घर गया था। सूत्रों ने बताया कि वहां मानव रक्त के निशान मिले थे। संदेह है कि उन्होंने घर में किसी की हत्या की होगी और बाद में शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगा दिया होगा। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा  और नौशाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि शनिवार को जगजीत सिंह और नौशाद की गिरफ्तारी के संबंध में दर्ज मामले की जांच के दौरान विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने यहां भलस्वा डेयरी इलाके से एक क्षत-विक्षत शव और कपड़े बरामद किए। आरोपियों के पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि वे लोग दिवाली के आसपास घर में आए थे और उन्हें कभी-कभार ही घर से बाहर देखा जाता था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। नलवा ने कहा, ‘‘जांच के दौरान हुए खुलासों के बाद दोनों आरोपी पुलिस दल को भलस्वा डेयरी स्थित श्रद्धानंद कॉलोनी में अपने किराए के मकान में लेकर गए, जहां से दो हथगोले बरामद किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एफएसएल दल को मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।’’

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद किए गए थे। इसने कहा था कि जग्गा के कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध होने का संदेह है। पुलिस ने बताया था कि नौशाद आतंकवादी संगठन ‘हरकत उल-अंसार’ से जुड़ा है। इसने कहा था कि जग्गा कुख्यात ‘बंबीहा’ गिरोह का सदस्य है और उसे विदेश में रहने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं। पुलिस ने कहा था कि जग्गा उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *