Home राजनीति डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का दावा, दफ्तर पर CBI का छापा

डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का दावा, दफ्तर पर CBI का छापा

0
150

दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम ने दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुंची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गाँव तक में छानबीन करा ली। मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला हैं न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।’ दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ऑफिस पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। पिछले साल अगस्त के महीने में सीबीआई ने कथित शराब घोटाले मामले में गाजियाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक लॉकर की छानबीन की थी।

वहीं CBI से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छापेमारी नहीं की जा रही है। आबकारी केस से जुड़े केस में कुछ दस्तावेज लेने के लिए टीम सचिवालय गई थी और उसके बाद वहां से निकल गई। कथित शराब घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश पिछले साल दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने की थी। सीबीआई ने सिसोदिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास पर छापेमारी के अलावा उनसे कई घंटों तक पूछताछ भी की थी।

हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भी आबकारी घोटाले का मामला गूंजा था। इस दौरान भाजपा की ओर से कई मनीष सिसोदिया पर कई आरोप लगाए गए थे। मनीष सिसोदिया ने सबी आरोपों को सिरे से खारि किया था। भाजपा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भी हमला बोला था। भाजपा के अलावा कांग्रेस की ओर से भी आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए गए थे। आबकारी नीति को लेकर दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में हलचल मची रही थी। चुनाव के बाद भी विपक्षी राजनीतिक दलों की ओर से इस मुद्दे पर आप के खिलाफ लगातार हमला बोला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here