सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

दिल्ली के नारायणा में ददर्नाक हादसा, फैक्टरी में लिफ्ट गिरने से तीन लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के नारायणा से एक बेहद ददर्नाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की एक फैक्टरी का लिफ्ट आज शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान इंद्रपुरी निवासी कुलवंत सिंह (30), दीपक कुमार (26) और सुलेमान नगर निवासी सन्नी (33) के तौर पर की गयी। पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय और बीएलके कपूर अस्पतालों से शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि नारायणा औद्योगिक क्षेत्र -प्रथम स्थित एक फैक्टरी का लिफ्ट गिर जाने से घायल हुए कुछ लोगों को लाया गया है। पुलिस ने बताया कि कुलवंत, दीपक और सन्नी को मृत अवस्था में ही दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। वहीं इस पूरे हादसे में एक शख्स के घायल होने की भी सूचना है। घायल शख्स का नाम सूरज जो कि गोल मार्केट दिल्ली में रहता है। सूरज की उम्र सिर्फ 24 वर्ष बताई जा रही है जिसका कि दिल्ली के ही करोल बाग स्थित बीएलके अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया ये भी जा रहा है की लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी जिस वजह से वो अचानक गिर गई। फ़िलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *