सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

Delhi-NCR में सर्दी का सितम, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक लुढ़का

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपाती ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हाड़ कंपा देनेवाली ठंड के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर है। मौसम विभाग द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुँच गया। एक तरफ जहां सार्ड हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है, वही कोहरे की वजह से रेल और विमान परिचालन में भी परेशानी आ रही है। कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से करीब 34 घरेलू उड़ानें सस्पेंड की गई हैं। ठंड से कांप रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने अब एक राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि शनिवार से उत्तर भारत को शीत लहर के प्रकोप से कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के नजदीक आने के कारण तापमान में भी इजाफा होने के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के आसार हैं। इसके अलावा रविवार से बिहार में भी न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन वीकेंड में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *