Home दिल्ली-एनसीआर Kanjhawala Girl Accident: सूत्रों ने पोस्टमार्टम के बाद कहा, युवती के निजी...

Kanjhawala Girl Accident: सूत्रों ने पोस्टमार्टम के बाद कहा, युवती के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं

0
161

कंझावला में रविवार रात हुई घटना में जान गंवाने वाली युवती की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यौन उत्पीड़न के कोई सबूत नहीं मिले हैं। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सकीय बोर्ड ने सोमवार को युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया था। कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ युवती के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।’’

पुलिस ने सोमवार को बताया कि तेज रफ्तार कार ने 1 जनवरी को तड़के करीब 3 बजे सामने से स्कूटी को टक्कर मारी थी। टक्कर लगने के बाद लड़की कार के पहिए में फंस गई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिए में फंस गया था। इसके बाद करीब 12 किलोमीटर तक घसीटती चली गई थी। घटना के एक दिन बाद बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बताकर बलात्कार के मामले को ढंकने का प्रयास कर रही है।

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक महिला की मौत के मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल कमिश्नर शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया। उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला घटना पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। अधिकारी ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय को घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here