सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

विज्ञान भवन में हुआ 9वां राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह,12 विभूतियों को किया गया सम्म्मानित, डॉ. बू अब्दुल्ला रहे मुख्य अतिथि

3 मिनट पढ़ें

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन में 9वा राष्ट्रीय ‘अटल सम्मान समारोह’ व संगीतमय अटल गाथा का आयोजन किया गया । यह आयोजन अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट ने किया कार्यक्रम के आयोजक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि भुवनेश सिंघल रहे। समारोह की अध्यक्षता सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि दुबई से पधारे याकूब मूसा मोहम्मद ( डॉ. बू अब्दुल्ला ) रहे । कार्यक्रम में डॉ तौसीफ पासा भी मौजूद रहे। वशिष्ठ अतिथि दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष अजय महावर रहे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा इस आयोजन की भव्यता ने इसको दिव्यता प्रदान कर दी है, 51 ब्राहमणों द्वारा शंख आनंद व मंत्रोच्चार तथा श्रीफल, तिलक, चौकी आदि से इस प्रकार से अपनी सांस्कृतिक पहचान व परम्पराओं से सम्मान देने की भुवनेश सिंघल की सोच ने इस अटल सम्मान समारोह को दिव्यता प्रदान कर दी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यह 9 वा आयोजन है और इसमें अब तक सैकड़ो कलाकारों को अटल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। पहले यह आयोजन संसद भवन एनेक्सी में होता रहा मगर अब यह विगत कुछ वर्षो से विज्ञान भवन में किया जा रहा है। आयोजन में सभी विधायकों व पार्षदों का उपस्थित रहना भी इसकी गरिमा को और अधिक भव्य कर गया।


ट्रस्ट के सम्मानित लोगो द्वारा याकूब मूसा मोहम्मद डॉ. बू अब्दुल्ला को समान्नित किया गया। आपको बता दे डॉ. बू अब्दुल्ला एक उत्कृष्ट अमीराती व्यवसायी हैं, कानून और व्यवसाय में उनकी विशेषज्ञता है, वर्तमान में वे मध्य पूर्व, एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में अपनी कंपनी बू अब्दुल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ 270 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं, जिसमें रियल एस्टेट , लीगल फर्म और बिजनेस कंसल्टेंसी शामिल हैं। उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है, एक सैन्य स्कूल के रूप में प्रशिक्षित होने से लेकर, उन्होंने एक सक्षम पेशेवर और अब एक सफल व्यवसायी बनने के लिए सॉफ्ट कौशल और अन्य नेतृत्व कौशल भी विकसित किए हैं। सैन्य स्कूल में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, वह अजमान नगर पालिका और योजना में शामिल हो गए और वहाँ आठ वर्षों तक काम किया। डॉ. बू अब्दुल्ला यंग इमरती एंटरप्रेन्योर 2019 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *