Home दिल्ली-एनसीआर नोएडा सेक्टर-93 के दो दर्जन झोपड़ियां में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग...

नोएडा सेक्टर-93 के दो दर्जन झोपड़ियां में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर

0
139

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक झुग्गी में भीषण आग लग गई। घटना नोएडा सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव की है। आग गेझा गांव में स्थित प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी है। आग लगने से आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। कबाड़ के गोदाम से चंद कदमों की दूरी पर लोगों के मकान हैं। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह प्लास्टिक का गोदाम है, जहां पर आग लगी है। यह गोदाम बीच बाजार में स्थित है। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। खबर लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग कैसे लगी है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। फिलहाल इस को लेकर कोई भी अधिकारी बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद करीब 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। नोएडा के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया है।

आग इतनी भीषण है कि कई किमी दूर से धुंआ देखा जा सकती है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आग गेझा गांव में स्थित प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी है। आग लगने से आसपास के कई इलाके में भगदड़ मच गई। कबाड़ के गोदाम से चंद कदमों की दूरी पर लोगों के मकान हैं। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। ये अग्निकांड नोएडा के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में हुआ है। यहां एक स्थान पर काफी संख्या में झुग्गियां बनाकर लोग रहते हैं। आज शाम यहां किन्हीं कारणों से आग लग गई। कई किमी दूर से दिख रहे धुंए के गुबार का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। आग लगने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगते ही इलाके में भारी अफरातफरी मच गई थी। सेक्टर-93 का ये इलाका नोएडा के फेज-2 में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here