Home दिल्ली-एनसीआर सिसोदिया का दावा भाजपा का खरीद-फरोख्त का खेल शुरू, कहा- कोई भी...

सिसोदिया का दावा भाजपा का खरीद-फरोख्त का खेल शुरू, कहा- कोई भी पार्षद बिकेगा नहीं

0
211

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप को मिली जीत के बाद मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपना खेल शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, “बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गये। हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फोन आये या ये मिलने आयें तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें।”

हालांकि आप के पार्षदों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाने पर मनीष सिसोदिया से भाजपा नेता ने इसके पीछे की वजह पूछी। भाजपा नेता महेश वर्मा ने एक चैनल पर कहा, “मनीष सिसोदिया जो कह रहे हैं उसके पीछे का कारण उनको बताना चाहिए।” ‘आप’ ने एमसीडी चुनाव में 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निगम पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्ड में हुए चुनाव में भाजपा ने 104 सीट हासिल कीं जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीट आईं।

आप की जीत के बाद मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला था। सिसोदिया ने ट्वीट किया, “एमसीडी में 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमें दिल्ली को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। आइए, सब साथ मिलकर काम करे, ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बना सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here