सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तांत्रिक ने दुष्कर्म कर युवक-युवती पर डाला फेवीक्वीक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

उदयपुर के गोगुंदा के जंगलों में बिन कपड़ों के एक सरकारी शिक्षक और महिला की लाश मिली थी। इस दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक तांत्रिक ने विशेष पूजा के नाम पर युवक-युवती से संबंध बनाने को कहा। इस दौरान आरोपी ने दोनों की आंखों और शरीर पर फेवीक्विक डाल दिया। फिर तांत्रिक ने पत्थर और चाकू से वार कर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार पुत्र गणेश लाल निवासी थाना सागवाड़ा जिला डूंगरपुर हाल थाना प्रताप नगर उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को गोगुंदा थाना इलाके के केला बावड़ी के जंगलों में एक युवक और युवती की बिन कपड़ो की लाश मिली थी। युवक की पहचान थाना जावर माइंस निवासी चतर सिंह के पुत्र राहुल मीणा और युवती की पहचान मदार निवासी भूर सिंह की बेटी सोनू कवर के रूप में की गई। राहुल मीणा सरकारी स्कूल में पढ़ाता था। युवक-युवती दोनों ही शादीशुदा थे।

एसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई। सीसीटीवी और मिले साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार को डिटेन किया गया। जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को दुख कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है। युवती सोनू कंवर और राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते जाते रहते हैं। मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू कंवर की दोस्ती हुई थी। राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। पत्नी ने तांत्रिक से मदद मांगी तो तांत्रिक ने सोनू कवर से संबंधों के बारे में उन्हें बता दिया। परिजनों को संबंध बताने पर राहुल और सोनू नाराज हो गए। वे बार-बार तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। भक्तों में बना बनाया नाम और पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके लिए उसने मार्केट से 50 के करीब फेविक्विक इकट्ठे कर ली।

Advertisement

15 नवंबर की शाम तांत्रिक ने टीचर को सुखाड़िया सर्किल से और लड़की को अंतिम बार मिलाने के लिए कहकर बाइक पर बैठाया और उबेश्वर जी की तरफ ले गया। घटनास्थल पर दोनों ने लास्ट बार फिजिकल रिलेशन बनाने की गुजारिश की तो वह साइड में हो गया। फिजिकल रिलेशन बनाते समय साथ में लाई फेवीक्विक की बोतल तांत्रिक ने दोनों के ऊपर उड़ेल दी। फेवीक्वीक आंखों में जाने से दोनों तड़पने लगे और चिपक गए। बाद में तांत्रिक ने चाकू और पत्थर से वार कर दोनों की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *