सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा के स्टिंग वीडियो के निशाने पर आप के मुकेश गोयल, AAP ने मनगढ़ंत क्लिप बताया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जो स्टिंग ऑपरेशन वीडियो जारी किया, वह वास्तव में ‘मनगढ़ंत’ था। आप के एमसीडी उम्मीदवार मुकेश गोयल ने चार दशकों में बनाई गई अपनी प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए “फर्जी” ऑडियो और छेड़छाड़ किए गए वीडियो प्रसारित करने के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मैं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ फर्जी ऑडियो और छेड़छाड़ किए गए वीडियो प्रसारित करने के लिए मानहानि का केस करूंगा। संबित पात्रा ने वीडियो को इतने बुलंद शब्दों में पेश किया है मानो पूरी स्क्रिप्ट उन्हीं की मौजूदगी में लिखी गई हो। मैं देश की किसी भी जांच एजेंसी द्वारा जांच के लिए तैयार हूं।”

भाजपा ने गोयल पर दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर से पार्टी नेताओं को उपहार देने के एवज में एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने आप नेता का एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो भी जारी किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें बिना किसी देरी के पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। मुकेश गोयल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने आज एक ऑडियो जारी किया है जो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और वीडियो क्लिपिंग एडिटेड भी है और अलग-अलग वीडियो क्लिप्स से है जिन्हें एक साथ एडिट किया गया है। भाजपा ने पिछले 15 वर्षों से एमसीडी को नियंत्रित किया है और इस अवधि के दौरान यह कई घोटालों और भ्रष्टाचार के उदाहरणों में शामिल रही है। अब एमसीडी चुनावों में बस कुछ ही दिन हैं एमसीडी के कुप्रबंधन से ध्यान हटाने के लिए ऐसी मनगढ़ंत ऑडियो क्लिपिंग जारी कर रहे है। मुझे दिल्ली की जनता को अपनी ईमानदारी साबित करने की जरूरत नहीं है। मैं दिल्ली की राजनीति में पिछले 35-40 साल से शामिल हूं मैं पिछले 25 वर्षों से एमसीडी का हिस्सा हूं और निगम के भीतर कई अलग-अलग पदों पर काम किया है। इस अवधि में किसी ने भी मेरे खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया है।

Advertisement

जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और एमसीडी चुनाव में बीजेपी खुद को बुरी तरह से हारती हुई नजर आ सकती है। हम 100 प्रतिशत निश्चित हैं कि श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी आगामी एमसीडी चुनाव जीतेगी। इसलिए भाजपा ने मनगढ़ंत ऑडियो क्लिप जारी करने और आप में शामिल लोगों पर झूठे आरोप लगाने के ऐसे ओछे हथकंडे अपनाए हैं। बीजेपी ने एमसीडी में जो भ्रष्टाचार किया है, उससे इस शहर की जनता थक चुकी है और इसलिए इस बार बीजेपी को एमसीडी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अपने भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ही आज भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की और 30 मिनट से अधिक समय तक हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी बातें फैलाईं। उन्होंने इस मामले में इतने विश्वास के साथ बात की और ऐसा लगा जैसे यह पूरी बातचीत उनके सामने हुई हो। बीजेपी पहले भी इस तरह का झूठ फैलाने की कोशिश कर चुकी है और इसलिए जनता उन पर भरोसा नहीं करती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *