सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुनील शेट्टी की फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ के खिलाफ नोटिस जारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म फाइल नंबर 323 अभी से विवादों में फंसती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में उन घपलेबाजों की कहानी दिखाई जाएगी जो भारत में घपला करके विदेश भाग गए हैं। बता दें कि फिल्म में नीरव मोदी और अपराधी विजय माल्या जैसे नाम शामिल हैं। बता दें कि मेहुल चौकसी ने फिल्म फाइल नंबर 323 के रेफरेंस के आधार पर मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है। मेहुल चोकसी ने अपने वकील की मदद से फिल्म निर्देशक कार्तिक के और निर्माता कलोल दास और पार्थ रावल को भी नोटिस जारी किया है। हालांकि मेकर्स का कहना है कि ये किसी की बायोपिक नहीं है।

मेकर्स से पब्लिकली माफी मांगने के लिए भी कहा

बता दें कि नोटिस में साफ लिखा हुआ है कि फाइल नंबर 323 के मेकर्स किसी भी हाल में इस फिल्म की शूटिंग को रोक दें। साथ ही नोटिस मिलने के 72 घंटे के अंदर फिल्म के जुड़े हर तरीके के काम को बंद कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने मेकर्स से पब्लिकली माफी मांगने के लिए भी कहा है। हालांकि इस बारे में कलोल दास और पार्थ रावल का कहना है कि फिल्म में कहीं भी मेहुल चोकसी के बारे में नहीं बताया गया है, और उनके दावे भी गलत हैं।

Advertisement

मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म तथ्यों पर आधारित है

फाइल नंबर 323 के मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म तथ्यों पर आधारित है और पूरी तरीके से रिसर्च करके ही बनाई गई है। ये किसी की भी छवि नहीं खराब करती है। मेकर्स का ये भी कहना है कि जिन लोगों ने आम भारतीयों का पैसा लूटा है और भारत से फरार हैं, विदेश में छिपे हुए हैं, वो हमें नोटिस जारी कर रहे हैं। हालांकि उनका ये भी कहना है कि वह बहुत जल्द इसका जवाब देंगे और फिलहाल के लिए उनकी फिल्म ट्रैक पर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *