सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

श्रद्धा के हत्यारे आफताब की अदालत ने 5 दिन की कस्टडी बढ़ाई, वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पुलिस पूछताछ में रोजाना नए खुलासे कर रहा है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में वीसी माध्यम से पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की पांच दिन की रिमांड सौंप दी है। पूनावाला के ऊपर श्रद्धा की हत्या करने का आरोप है। आफताब अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहता था। आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। इस मामले का उजागर 5 महीने बाद हुआ है। आफताब फिलहाल दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। पूनावाला को साकेत जिला अदालत के सामने वर्चुअली पेश किया गया। अदालत ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया। वहीं, आरोपित को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने से वकील भड़क गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित पर संभावित हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए आफताब की पेशी की। इसी पर वकील नाराज हो गए। वो पुलिस पर आरोपित को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगा रहे हैं।

यूपी के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

श्रद्धा हत्याकांड पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लव जिहाद के एक कदम आगे अब जिहाद की आड़ में खुलेआम हिंदू लड़कियों की निर्मम हत्याएं एक सुनियोजित साजिश हैं। ऐसी घटनाओं के अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तो होगी, परंतु भाईचारा संप्रदाय की खामोशी भयावह एवं आश्चर्यजनक है !

Advertisement

18 मई को हुई थी हत्या

आपको बता दे की आफताब शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी श्रद्धा को मुम्बई से दिल्ली लेकर आ गया। जब श्रद्धा ने शादी का दबाव बनाया तो आफताब ने हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया। घटना के करीब पांच महीने बाद वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इसी पर दोनों में विवाद होता रहता था, इसलिए 18 मई को झगड़ा हुआ तो उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को चापड़ से कई टुकड़ों में बांटा और अलग-अलग भागों में फेंक दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *