सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

श्रद्धा की हत्या में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को 5 दिन की हिरासत में भेजा गया

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 26 साल के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को 35 टुकड़ों में काट डाला। इसके बाद शरीर के टुकड़ों को उसने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी की पहचान मुंबई निवासी आफताब अमीन पूनावाला (28) के रूप में की है, जिसे मृतका श्रद्धा के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पकड़ा गया और उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मृतका की पहचान मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वाकर (27) के रूप में हुई है। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने आठ नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराया था। बताया जा रहा है की श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने कत्ल के बाद रणनीति के तहत वारदात को छिपाने की कोशिश की, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहा। परिजन अगर श्रद्धा की खोजबीन न करते तो वह पुलिस के हत्थे न चढ़ता। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आफताब को पता था कि शव को घर में रखने से बदबू आएगी। इस कारण वह घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। वह पूरे घर में अगरबत्ती जलाता था। इसके अलावा उसे रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल करता था। इस तरह उसने करीब 22 दिन में काफी रूम फ्रेशनर खाली कर दिए थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में साफ हुआ है कि 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया था और इसके बाद उसने डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने गूगल पर मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा ताकि उसे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को जब्त किया है और इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *