सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

गाजियाबाद में 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया एमएमएस

2 मिनट पढ़ें

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक महीने में कई बार दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के अगवा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को भी बरामद कर लिया था।

दुष्कर्म में तीन युवकों और उनकी बहन के शामिल होने का आरोप

पुलिस ने जब पीड़िता के बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म होने की बात बताई। इसमें तीन युवकों और उनकी बहन के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में सात नवंबर को किशोरी की मां ने बुलंदशहर के युवक को नामजद करते हुए नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आठ नवंबर को मालीवाड़ा क्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म की बात कही। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। इसमें प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया

पीड़िता की मां के अनुसार, वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोपी भी उसी घर में रहते हैं। उनकी बेटी ने बताया कि दिवाली से पहले वह अपने कमरे में थी। इस दौरान शिवम और शिवांशु कमरे में आए और गेट बंद कर शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शिवांशु ने उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण किया। इसके बाद में अपने प्रशांत नाम दोस्त को इस बारे में बताकर उससे भी परेशान करवाने लगे। बताया जा रहा है कि प्रशांत ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को शिकायत होने के बाद उन्होंने किशोरी को बरामद किया और उसके बयान में यह बात सामने आई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *