सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

मामूली विवाद पर गुस्साए शख्स ने कई लोगों को कार से रौंदा

2 मिनट पढ़ें

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की संकरी गली में बहस के दौरान एक कार चालक द्वारा कई लोगों को रौंदने का मामला सामने आया है। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला 26 अक्टूबर का है।

दो पक्षों में बहस के दौरान लोगों पर चढ़ाई कार

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की एक संकरी गली में मोटरसाइकिल सवारों और कार चालक के बीच मामूली विवाद हो गया। वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दोनों पक्ष आपस में बहस करने लगे। इस बीच एक शख्स ने वहां पर खड़े लोगों पर कार चढ़ाकर कुचल दिया। कार की चपेट में आए तीन लोगों को गंभीर चोट आई है और उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आरोपित चालक गिरफ्तार

वहीं, पीड़ितों की शिकायत पर आरोपित कार चालक नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

बहस के दौरान गुस्साए कार चालक ने खो दिया आपा

बताया जा रहा है कि अलीपुर की गली में बहस के दौरान गुस्साए कार चालक नीतिन ने अपना आपा खो दिया। इसके बाद गली में खड़े लड़कों पर अपनी कार चढ़ा दी और इसके बाद फरार हो गया। कार चालक नशे में था या नहीं? इसका खुलासा दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *