सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रमेश तौरानी ने रखी दिवाली पार्टी, कई सितारों ने की शिरकत

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

दीपावली का त्योहार नजदीक है। हर ओर इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है।बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। तमाम सितारे दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी।फिर,कृति सेनन ने दिवाली पार्टी दी। वहीं,बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी दिवाली पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने भव्य अंदाज में दिवाली की पार्टी आयोजित की,जिसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने शिरकत की। बता दें कि रमेश तौरानी हर साल धूमधाम से दिवाली मनाते हैं।वह सितारों को पार्टी देते हैं।हर साल की तरह इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया।इसी के साथ उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। पार्टी में विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ शिरकत करने पहुंचे।कटरीना लाल रंग के शरारा में नजर आईं। तो वहीं विक्की ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आए। बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस पार्टी में शामिल हुए। दोनों के आउटफिट्स चर्चा में हैं। रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जेनेलिया ब्लू और व्हाइट लहंगे में नजर आई तो वहीं रितेश भी लाइट ब्लू कुर्ते पजामे में हैंडसम नजर आए। इस पार्टी में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी पहुंचे। ऑफ-व्हाइट कुर्ते पजामे में वह शानदार नजर आए।वह रमेश तौरानी के साथ पोज देते हुए देखे गए। इस पार्टी में एक्ट्रेस कृति भी अपनी बहन के साथ शामिल हुईं। कृति ने ब्लैक सूट पहना हुआ था और उनकी बहन नुपूर सेनन रेड लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने भी खूब रंग जमाया। वह ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची। स्वीट और सिंपल लुक में शहनाज काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का दिवाली लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी फ्यूजन लुक में नजर आईं,जिसमें उन्होंने साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है। एक्ट्रेस नोरा फतेही भी पार्टी में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में तापसी ने गुलाबी साड़ी पहनकर शिरकत की। वहीं, नोरा लाइट पिंक लहंगे में नजर आईं।

कृति सेनन ने होस्ट की दिवाली पार्टी

दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हर ओर इस त्योहार को लेकर जबरदस्त धूम दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में भी दीपावली फेस्टिवल को लेकर खूब क्रेज देखने को मिलता है और कई बॉलीवुड सितारे दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। बुधवार को अभिनेत्री कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन ने पूरे परिवार के साथ अपने करीबी और दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में कई जानें-मानें सितारे शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।अभिनेत्री कृति सेनन ने दीवाली पार्टी के लिए डार्क ग्रीन की ड्रेस चुनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। वहीं नूपुर सेनन रेड कलर की हैवी जरदोजी की कढ़ाईदार ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों बहनों ने अपने लुक से खूब लाइम लाइट खींची। कृति सेनन की दिवाली पार्टी में अभिनेता वरुण धवन भी शामिल हुए। साथ में उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी शिरकत की। जहां नताशा गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में दिखाई दी, तो वहीं वरुण ने भी उनसे ट्यूनिंग करते हुए व्हाइट शाइनिंग कुर्ता पहना था। अनन्या पांडे दिवाली पार्टी में ग्लिटरी आउटफिट में दिखाई दीं। व्हाइट कलर के लहंगे और डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाते हुए लाइट ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया।अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने दीवाली पार्टी के लिए येलो और ऑरेंज कलर की साड़ी चुनी थी। जिसके किनारों पर मिरर वर्क किया गया था। गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग पर्स के साथ रकुल ने लुक को कंप्लीट किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *