सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार बड़े पर फिल्म ‘भेड़िया’ में नजर आएगी। क्रीचर कॉमेडी फिल्म का सबसे पहले टीजर रिलीज किया गया था, जो कि काफी प्रॉमिसिंग था। अब हाल ही में फिल्म से वरुण धवन और कृति सेनन के पोस्टर्स भी आउट किए गए। इस पोस्टर में वरुण धवन भेड़िया के खतरनाक अवतार में दिखाई दिए, तो वहीं ‘मिमी’ एक्ट्रेस कृति सेनन के एकदम डिफरेंट लुक ने भी फैंस को काफी इम्प्रेस किया। टीजर और पोस्टर्स को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट के बीच अब ‘भेड़िया’ के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

आपको बता दें कि वरुण धवन के लिए 19 अक्टूबर बहुत ही ज्यादा खास है, क्योंकि आज के ही दिन 10 साल पहले उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और अब दस साल के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर भी इस दिन ही आउट हुआ है। इस ट्रेलर में भेड़िया बने वरुण धवन के रूप को देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

इस ट्रेलर में कृति सेनन कम ही नजर आ रही हैं, लेकिन जितना भी उनका स्क्रीन स्पेस हैं उसमें वह अपने लुक और अंदाज से ऑडियंस का दिल जीत लेंगी। इसके अलावा दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबक की कॉमेडी टाइमिंग आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। ‘भेड़िया’ के ट्रेलर में जंगल के सीन्स से लेकर कृति और वरुण के बीच के रोमांस को भी बखूबी इस ट्रेलर में उतारा गया है। ट्रेलर के एंड में ‘जंगल-जंगल बात चली है’ मोगली का गीत भी ट्रेलर को मजेदार बना रहा है।

Advertisement

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का 2 मिनट और 55 सेकंड का ये ट्रेलर काफी मजेदार है। कॉमेडी से भरपूर ये ट्रेलर आपको हसाएंगा, लेकिन कहीं-कहीं कुछ सीन्स देखकर आपको थोड़ा डर भी लगेगा। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है वरुण के नींद में बड़बड़ाने से, जहां वह कहते हैं कि तुम्हें क्या लगता है भेड़िये ने मुझे ही क्यूं काटा, इसके बाद शुरू होता है वरुण धवन की जिंदगी में असली स्यापा, जहां वह खुद को जंगल में पाते हैं और भेड़िया उनको काट लेता है। पूर्णिमा का चांद पूरा होते ही वरुण धवन खुद भेड़िया में बदलने लगते हैं। इस शानदार ट्रेलर में वरुण धवन के कॉमेडी भरे वनलाइनर के साथ-साथ उनका भेड़िया बनना, लोगों पर अटैक करना और मांस खाना आपके रोंगटे खड़े कर सकता है।

वरुण धवन की भेड़िया अगले महीने यानी कि 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, जो इससे पहले स्त्री और बाला को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन में बनी है। वरुण-कृति सेनन स्टारर ‘भेड़िया’ 2डी के अलावा 3डी में आईमैक्स में रिलीज होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *