सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मैक्सिको में शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 12 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने रविवार 16 अक्तूबर को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। रॉयटर्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है। पुलिस इस घटनाक्रम को गैंगवार के एंगल से भी जोड़कर देख रही है। आरोपी हमलावर ने गुआनाजुआतो स्टेट की इरापुआतो सिटी में सामूहिक गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस वारदात को हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है पर अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि हमलावर ने इस जगह पर फोकस करते हुए इन लोगों को ही टारगेट क्यों किया? यानी बंदूकधारी हमलावर ने ऐसा क्यों किया इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीएनओ न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बंदूकधारियों ने ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें शहर के मेयर सहित 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना को लेकर मैक्सिको के एक पत्रकार जैकब मोराल्स ने भी ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है, जिनमें 12 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि ग्युरेरो वायोलेंसिया का भीतरी इलाका है, जहां इस वक्त मेले की तैयारियां चल रही हैं। ग्युरेरो के गवर्नर इवेलिन पिनेडिया ने मेयर कॉनराडो मेनडोजा अलमेडा की हत्या और इस घटना पर दुख जताया। बता दें कि मैक्सिको में गोलीबारी की घटनाएं लगातार अंजाम दी जा रही हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *