सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का समेत अन्य कई मशहूर टीवी धारावाहिकों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुकीं वैशाली ठक्कर ने सुसाइड क्यों किया अभी इसकी जांच जारी है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मशहूर एक्ट्रेस की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो ‘दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’ गाने को गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में वो मुस्कुरा रही थीं और खुश नजर भी आ रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।अब अचानक उनकी डेड बॉडी मिलने से अब सभी हैरत में हैं। अभिनेत्री की मौत के बाद जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है उसमें क्या कुछ लिखा गया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वैशाली ठक्कर ने ससुराल सिमर का में अंजली भारद्वाज का किरदार निभाया था। जिसे काफी लोकप्रियता भी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने सुपर सिस्टर्स में शिवानी शर्मा, विष या अमृत में नेत्रा सिंह राठौड़, मनमोहिनी में अनन्या मिश्रा का किरदार निभाया था। वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने साल 2015 से 2016 तक संजना का किरदार निभाया था। उन्होंने ये है आशिकी में वृंदा का रोल निभाया था। अंतिम बार वैशाली टीवी शो रक्षाबंधन में कनक सिंह ठाकुर के रोल में नजर आई थीं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *