सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

क्रोएशिया-नीदरलैंड नेशंस लीग के सेमीफाइनल में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्रोएशिया और नीदरलैंड ने रविवार को अपने आखिरी नेशंस लीग मैच जीतकर अगले साल होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। क्रोएशिया की टीम ऑस्ट्रिया को 3-1 से हराकर ग्रुप ए-1 में शीर्ष पर रही। नीदरलैंड ने बेल्जियम को 1-0 से हराया और 16 अंक लेकर ग्रुप ए-4 में शीर्ष पर रही। वहीं नेशंस लीग और मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस की टीम डेनमार्क से 0-2 से हार गई। हालांकि ऑस्ट्रिया के हारने की वजह से फ्रांस की टीम रेलीगेशन से बच गई,जबकि ऑस्ट्रिया की टीम सेकंड टायर में पहुंच गई।20 नवंबर से कतर में शुरू होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए यह आखिरी मैच था। विश्वकप में नीदरलैंड की टीम इक्वाडोर और सेनेगल के ग्रुप में है। फ्रांस और डेनमार्क की टीमें कतर में फिर से भिड़ेंगी, जिसमें ट्यूनीशिया और आस्ट्रेलिया भी उनके ग्रुप में हैं। इंग्लैंड और जर्मनी की टीमें 20 नवंबर से कतर में होने वाले विश्वकप में खेलेंगी। नेशंस लीग के अपने अंतिम मैच में 3-3 से ड्रॉ रहे मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से वेंबली स्टेडियम में दूसरे हाफ में गोल किए गए। इंग्लैंड की टीम 0-2 से पिछड़ रही थी। 12 मिनट के भीतर ल्यूक शॉ (71वें मिनट), मैसन माउंट (75वें मिनट) और कप्तान हैरी केन (83वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल) ने गोल कर इंग्लैंड को जर्मनी पर 3-2 से बढ़त दिला दी। इसके बाद इंग्लैंड के गोलकीपर निक पॉप के गड़बड़ाने पर काई हावर्ट्ज ने 87वें मिनट में गोल कर जर्मनी को बराबरी दिला दी। इससे पहले जर्मनी की ओर से इल्के गुंडोगन ने 52वें मिनट में पेनाल्टी पर तो हावर्ट्ज ने 67वें मिनट में मैदानी गोल किए थे। नेशंस लीग में गेरेथ साउथगेट (टीम मैनेजर) की टीम इंग्लैंड अपने ग्रुप में छह में से एक भी मैच नहीं जीत सकी और रेलीगेट हो गई। इंग्लैंड ने छह में से तीन मैच ड्रॉ खेले और तीन में हार मिली। वहीं जर्मनी भी विश्वकप से पहले लय में नहीं है। उसने पिछले सात मैचों में सिर्फ एक जीता है। नेशंस लीग में जर्मनी ने एक मैच जीता, चार ड्रॉ खेले और एक में हार मिली।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *