सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सूर्य-विराट के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती T20I सीरीज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को आज खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (52) और टिम डेविड (54) की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में 4 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने नागपुर में दूसरा मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टिम डेविड और सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन के तूफानी अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 186 रन बनाए। डेविड ने 27 गेंद में चार छक्कों और दो चौकों से 54 रन की पारी खेली जबकि ग्रीन ने 21 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों से 52 रन बनाए। डेविड ने डेनियल सैम्स (20 गेंद में नाबाद 28, दो छक्के, एक चौका) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए।

अक्षर बने प्लेयर ऑफ दे सीरीज IND vs AUS: अक्षर ने मैन ऑफ द सीरीज पर किया कब्जा, SKY बने मैन ऑफ द मैच

अक्षर पटेल को पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ दे सीरीज चुना गया तो सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ रोहित ने टी20 में भारत के लिए कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने भारत को 33 मैच जिताए हैं तो धोनी सबसे आगे हैं। जिन्होंने भारत को 42 मैचों में जीत दिलाई थी।

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *