सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कोरोना संक्रमित हुए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया जाएगा। उमेश यादव ने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। BCCI सूत्र ने बताया कि मोहम्मद शमी की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है लेकिन चिंता की बात नहीं है। निगेटिव रिपोर्ट आने तक वह आइसोलेशन में रहेंगे। सूत्र के अनुसार मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करेंगे। वहीं इंग्लिश काउंटी मिडलसेक्स की ओर से खेलते वक्त चोटिल हुए उमेश यादव रिकवर हो गए हैं और टीम के साथ जुड़ेंगे। 32 वर्षीय गेंदबाज शमी को जुलाई 2022 के बाद से मैदान पर नहीं देखा गया। उन्होंने नवंबर 2021 से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है। करीब एक महीने में यह दूसरी बार है जब भारत को अपनी टीम के एक प्रमुख सदस्य को कोविड-19 से जूझना पड़ा है। शमी को कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं और उन्हें कुछ दिन तक बाकी खिलाड़ियों से अलग रहना होगा। कोरोना से उबरने के बाद शमी फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़े सकते हैं। मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से पहले फिट हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय बाकी है। 35 साल के उमेश ने आईपीएल में कमाल करने के बाद रॉयल लंदन कप में उन्होंने सात मैचों में कुल 16 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मैच में पांच विकेट और चार विकेट लेने का कारनामा भी किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *