सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अजय देवगन के मल्टीप्लेक्स खोलने पर कंगना ने दी बधाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

15 सितंबर को अजय देवगन ने अहमदाबाद में 4 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स खोला है, आने वाले समय में जिनमें फिल्में दिखाई जाएंगी। ऐसे में कंगना ने अजय के इस कदम के लिए उनकी सराहना की है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट शेयर किया। जिसमें कंगना ने लिखा- ‘यह सबसे अच्छा और सबसे प्रभावी फैसला है, जिसके जरिए एक सुपरस्टार अपने पैसों और पावर का इस्तेमाल कर सकता है। मल्टीप्लेक्स न केवल रोजगार पैदा करते हैं, बल्कि हमारी स्क्रीन के नंबरों को भी बढ़ाते हैं। भारत में अब तक कुल 7000 स्क्रीन हैं, वहीं चीन में 70000 से ज्यादा स्क्रीन मौजूद हैं। ऐसे में मल्टीप्लेक्स खोलने का फैसला बहुत अच्छा है। आपको बधाई हो सर’। कुछ समय पहले कंगना ने अजय पर आरोप लगाया था कि वो सभी एक्टर्स की फिल्में प्रमोट करते हैं। मगर कभी उनकी फिल्मों को सोशल मीडिया पर प्रमोट नहीं किया। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाए कि उन्होंने फिल्म थलाइवी की तारीफ की, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर उसे प्रमोट नहीं किया। जल्द ही कंगना फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म में कंगना एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाएंगी। साथ ही कंगना इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका’ तले बना रही हैं। फिल्म को 25 जून 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग से लेकर अन्य तैयारियां जारी हैं। दरअसल, फिल्म एनालिस्ट तरण ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अहमदाबाद के 4 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स के बारे में जानकारी दी। तरण ने ट्वीट में लिखा- ‘अजय देवगन ने अहमदाबाद में 4 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स खोला है, जो कि आम्रकुंज में स्थित है। कुछ साल पहले अजय ने एनवाई सिनेमा की शुरुआत की थी, जिसकी अब आनंद, सूरत और राजकोट में कई ब्रांच खुली हुई हैं। यह मल्टीप्लेक्स इस एनवाई सिनेमा का हिस्सा है। जल्द ही इस 4 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स को थ्रीडी में शुरू किए जाएगा। बता दें कि इस मल्टीप्लेक्स का नाम अजय ने अपने बच्चों के नाम पर रखा है।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *