सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

33 दिनों से बेहोशी की हालात में हैं राजू श्रीवास्तव, डॉक्टरों की बढ़ी चिंता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार हुआ है, लेकिन उनके होश में नहीं आने से डॉक्टर्स की चिंता बढ़ी है। राजू पिछले 33 दिनों से बेहोश पड़े हैं। ब्रेन को छोड़कर राजू के सारे अंग ठीक से काम कर रहे हैं। हालांकि पिछले 10 दिनों में इंफेक्शन की वजह से राजू को कई बार बुखार आ चुका है। डॉक्टर्स उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए भी लगातार प्यार कर रहे हैं। पिछले दिनों डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव के वेंटिलेटर के पाइप को भी बदला था, जिससे उन्हें संक्रमण नहीं हो। वहीं, इंफेक्शन की वजह से उनकी पत्नी शिखा और बेटी अंतरा को भी राजू से नहीं मिलने दिया जा रहा है। हालांकि बीच में डॉक्टर्स ने दोनों को इसकी परमिशन दे दी थी, लेकिन राजू को बार-बार बुखार की वजह से उन्हें अब नहीं मिलने दिया जा रहा। इसके पहले, डॉक्टर्स ने बताया था कि जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक राजू ठीक नहीं हैं। राजू की किडनी, हार्ट, लीवर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य है। एम्स की न्यूरो विभाग की प्रमुख पद्मा श्रीवास्तव की देखरेख में राजू का ट्रीटमेंट जारी है। सूत्रों के मुताबिक, राजू की सेहत पहले से बेहतर हो रही है। हालांकि डॉक्टर्स को उनके होश में नहीं आने की चिंता बनी हुई है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव पिछले महीने की शुरुआत में दिल्ली के एक होटल में रुके थे। 10 अगस्त को होटल के जिम में वर्कआउट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गए थे। वह ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। जिम के स्टाफ उन्हें तुरंत  एम्स लेकर पहुंचे, जहां पता चला कि राजू को गंभीर हार्ट अटैक आया है। डॉक्टर्स ने तुरंत ही उनकी एंजियोप्लास्टी की थी।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *