Home राज्यनामा महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन में 19 लोगों की मौत, 11 घायल

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन में 19 लोगों की मौत, 11 घायल

0
184

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 19 लोगों की मौत होने की खबर है। इससे पहले 14 लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक महिला भी शामिल है। जो विसर्जन से ठीक पहले होने वाली आरती के दौरान एक पेड़ के गिरने से अपनी जान गंवा दी। वहीं, विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए हैं। महाराष्ट्र में 10 दिवसीय उत्सव के समापन के बाद शनिवार सुबह तक भगवान गणेश की 38,000 से अधिक मूर्तियों का मुंबई के विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां, त्वरित कार्रवाई बल की एक कंपनी और 750 होमगार्ड भी तैनात किए गए थे। उधर मुंबई महानगरपालिका ने 73 प्राकृतिक और 162 कृत्रिम जल निकायों में विसर्जन की सुविधा प्रदान की थी और करीब 10,000 स्वयं सहायता कर्मियों को तैनात किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here