सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे पहुंचे, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट आज शाम इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाएंगे। वहां आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। रणबीर और आलिया शादी के बाद पहली बार इंदौर आए हैं। दोनों कार से उज्जैन रवाना होंगे। वहां भगवान के दर्शन के बाद वापस इंदौर पहुंचेंगे और यहां से मुंबई रवाना होंगे। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की थी। आलिया फिलहाल गर्भवती है। मंदिर के सूत्रों की मानें तो दोनों शाम को होने वाली संध्या आरती में शामिल होंगे। आरती में शामिल होने के बाद दोनों इंदौर होते हुए वापस लौट जाएंगे। रणबीर और आलिया के महाकाल मंदिर पहुंचने से पहले शाम को बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर बीफ खाता है, इसलिए उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने देंगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। ये बात तो सभी जानते हैं कि, फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि, आलिया भट्ट और पति रणबीर कपूर दोनों भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ रहे हैं। दंपति आज मंगलवार शाम को भगवान महाकाल की आरती में शामिल होंगे, शादी के बाद आज पहला मौका होगा जब दोनों साथ में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *