सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

टॉम क्रूज ने सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हॉलीवुड के जानेमाने एक्टर टॉम क्रूज अब तक अपने फ़िल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके है। खास तौर से टॉम खुद अपने स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह अपने अकमिंग फिल्म के लिए भी कुछ ऐसा ही करते नजर आए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि हवाई जहाज जमीन से काफी ऊंचाई पर उड़ रहा है। वहीं, एक्टर प्लेन पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पर कैमरे पर स्पीच देते हुए भी दिख रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो उनकी आगमी फिल्म मिशन इंपॉसिबलः डेड रिकॉनिंग पार्ट-1 का है। वीडियो में वह अपने स्टंट को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर टॉम का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लगता है टॉम क्रूज का दिमाग खराब हो गया है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह आदमी लेजेंड है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या उन्हें मरने से डर नहीं लगता।’ इसके अलावा और भी यूजर उनके इस खतरनाक स्टंट पर हैरानी जता रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब टॉम ने इस तरह का कोई स्टंट किया है। इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों में खतरनाक एक्शन करते दिख चुके हैं। कई बार इन स्टंट का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। फिल्म के सीन करते वक्त कई बार वह गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *