सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कश्मीरी पंडित की हत्या पर अनुपम खेर ने कहा- पिछले 30 वर्षों से ये सब हो रहा है

2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड के शानदार एक्टर अनुपम खेर उन कलाकारों में से एक हैं, जो अक्सर समाज से जुड़े मुद्दे पर खुलकर अपने विचार सबके सामने रखते हैं। अनुपम खेर अपनी बेबाकी अंदाज के लिए पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। अनुपम खेर ने एक बार फिर सबके सामने जम्मू-कश्मीर शोपियां इलाके में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपने विचार रखे हैं। दरअसल, राज्य में आतंकवादियों ने आम जन पर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर फाइल्स में हमने सच दिखाया। कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि इसमें प्रोपेगेंडा दिखाया गया। उन्होंने कहा कि “शर्मनाक है कि आज भी कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार जारी है। वे अपनों को भी मार रहे हैं। वे भारत के साथ खड़े होने वाले सभी लोगों को मार रहे हैं। यह पिछले 30 वर्षों से हो रहा है। आप इसकी जितनी निंदा करेंगे, उतना ही कम होगा। हमें इस मानसिकता को बदलना होगा। ये सब बहुत पहले से होता आ रहा है लेकिन अब इसे पूरी तरह से रोकना होगा। आपको बता दे की जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने आम लोगों पर गोलीबारी की। इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक दोनों भाई उस सेब के बाग में एक साथ काम करते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *