सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप से हुईं बाहर पीवी सिंधु, ट्वीट करके दी जानकारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु चोट के कारण इस साल बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के संस्करण से बाहर हो जाएंगी। सिंधु ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पीवी सिंधु ने देश के लिए यादगार गोल्ड मेडल जीता था। इस गोल्ड के लिए सिंधु ने हर तकलीफ को भी बर्दाश्त किया था, लेकिन अब इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है। गोल्ड जीतने की कोशिश में सिंधु ने चोट के बावजूद फाइनल खेला और अब यही चोट गंभीर हो गई है। जिसके कारण वह इसी महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगी। अंतत: राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता। 27 वर्षीय सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। अब उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा जाएगा। सिंगापुर ओपन और राष्ट्रमंडल खेल जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप छूटना निराशाजनक है, लेकिन यह सब चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”हमारा ध्यान उनके ठीक होने पर होगा, और हम अक्टूबर में होने वाले डेनमार्क और पेरिस ओपन को लक्षित करेंगे।” गौरतलब है कि सिंधु ने हाल ही में महिला एकल का अपना पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता। इससे पहले वह 2014 और 2018 में भी पदक जीता था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *