सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को कहा ‘राष्ट्रपत्नी’, विवादित बयान के बाद मांगनी पड़ी माफ़ी

2 मिनट पढ़ें

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर खूब हंगामा हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही। स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। संसद में हुए हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा, ”भारत की राष्ट्रपति ब्राह्मण हो या आदिवासी हमारे लिए सम्मान और श्रद्धा का पद होता है। कल हम जब विजय चौक पर आंदोलन कर रहे थे तो उस समय पत्रकारों ने पूछा कि आपलोग कहां जाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने कहा राष्ट्रपति के घर जाना चाहता हूं और उनसे मिलना चाहता हूं। मेरे मुंह से बस अचानक एकबार ही राष्ट्रपत्नी शब्द निकल गया। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द पर जब पत्रकारों ने टोका तो मैंने उनसे यह नहीं दिखाने की अपील की है।” अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरे से सिर्फ एकबार गलती से राष्ट्रपत्नी शब्द निकला और बीजेपी इसपर बवाल काट रही है। उन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिलता है इसलिए ऐसी बातों को तूल देती रहती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *