सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

छात्रा को चाकू घोंपने के आरोपी को गांववालों ने पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गुजरात के पाटन जिले की सरस्वती तहसील में एक व्यक्ति ने 2 दिन पहले स्कूली छात्रा की पीठ में छुरी घोंप दी थी। इस वारदात में घायल छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। युवक की इस हरकत से ग़ुस्साये गांव के लोगों ने आज आरोपी की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ पर रस्सी से बांधकर बरगद के पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी डंडों से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाटन जिले के सरस्वती तहसील के वहाणा गांव में छात्रा पर चाकू से हमला करने के एक आरोपी को गुस्साए ग्रामीणों ने ही सजा देने का फैसला कर लिया। जिसके बाद उसे बरगद के पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी डंडों से पीटा। बताया जा रहा है की छात्रा पर चाकू से हुए हमले के मामले में पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद गांव के लोग आरोपी को पकड़ लाए और बरगद के पेड़ के नीचे पहले पैरों को रस्सी से बांधा और फिर पेड़ से उल्टा लटका दिया। युवक की इस हरकत से गुस्साए गांव के लोगों ने उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। कुछ लोग आरोपी को पुलिस के हवाले करने की बात करते रहे तो कुछ यहीं फैसला कर देने की बात करते रहे। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *