सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर

2 मिनट पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के अंतमें होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 खिलाड़यों का टीम में चयन किया है। इस सीरीज में रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे, जबकि विराट कोहली को टीम में जगह नहीं दी गई हैं। बोर्ड की ओर से रिलीज बयान में विराट कोहली के बारे में कोई अपडेट नहीं है, जबकि केएल राहुल और कुलदीप यादव के लिए कहा गया है कि अगर वे फिट हुए तो खेलेंगे। विराट के अलावा जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। विराट और बुमराह के अलावा युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है, जो इस पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे इसी महीने 22 जुलाई से वनडे सीरीज में अभियान का आगाज करेगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 को खेला जाना है। वहीं दोनों टीनों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की आगाज 29 जुलाई से होगा। दूसरा मैच 1 अगस्त को होगा जबकि तीसरा 2 और चौथा मैच 6 अगस्त को खेला जाना है जबकि आखिरी मैच 7 अगस्त होगा।

IND vs WI: India Squad For West Indies T20Is Announced

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इस तरह है:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *