सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, आयुष्मान की फिल्म से करेंगी डेब्यू

2 मिनट पढ़ें
बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, आयुष्मान की फिल्म से करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, आयुष्मान की फिल्म से करेंगी डेब्यू

Advertisement

 

‘द फैमिली मैन 2’ में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने के बाद सामंथा रूथ प्रभु अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक सामंथा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू के लिए फिल्म भी साइन कर ली है।

यह 2023 के अंत में रिलीज होगी

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फिल्म दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इसकी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और फिलहाल शूटिंग की समय-सीमा और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिलहाल अभी सब कुछ छुपा कर रखा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है और यह 2023 के अंत में रिलीज होगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सामंथा ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म भी साइन की है।

Advertisement

सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम

यह एक माइथालॉजिकल फिल्म होगी जो जिसकी शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो यह कहा जा रहा है कि वह करण जौहर की अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। दोनों जल्द ही करण के चैट शो में एक साथ नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

पुष्पा में उनका गाना ‘ऊ अंतावा’ काफी हिट साबित हुआ

हाल ही में फिल्म पुष्पा में उनका गाना ‘ऊ अंतावा’ काफी हिट साबित हुआ था। गाने में अपने सिजलिंग परफॉर्मेंस से उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल 23 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म का निर्देशन सिवा निरवाना ने किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *