सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिल्म ‘रॉकेट्री’ को फ्लॉप कराने की ‘साजिश आई सामने, सिनेमाघरों में अब तक नहीं लगे पोस्टर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

1994 में साजिशन जासूसी कांड में फंसाए गए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नांबी नारायणन की बायोपिक की हर तरफ खुलकर तारीफ हो रही है। जो भी दर्शक फिल्म के देखकर बाहर निकल रहे हैं, वे इस फिल्म की न सिर्फ अपने मित्रों के बीच बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन सबके बावजूद फिल्म देखने वालों को समझ ये नहीं आ रहा कि आखिर इस फिल्म के पोस्टर सिनेमाघरों में क्यों नहीं लगे हैं। इसपर सिनेमाघरों के कर्मचारियों का कहना है कि फिल्म के पोस्टर इसके वितरक ने भेजे ही नहीं और फिल्म के हिंदी संस्करण को उत्तर भारत में वितरित करने वाली कंपनी यूएफओ मूवीज के अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक नांबी नारायणन की बायोपिक ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ दिल्ली यूपी वितरण क्षेत्र के सिर्फ दो सौ स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सिनेपोलिस सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इस बात को लेकर हैरान हो गए कि सिनेमाघर में इस फिल्म के पोस्टर ही नहीं लगे थे । इस बारे में वहां मौजूद कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि जो फिल्म आने वाली होती है, उन्हीं का पोस्टर लगाते हैं। मतलब कि सिनेमाघर में काम कर रहे कर्मचारी तक को नहीं पता कि उनके यहां फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ रिलीज हो चुकी है। इस सिनेमाघर में आने वाली फिल्मों के पोस्टर जहां लगे होते हैं, वहां भी हफ्ते भर पहले तक ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ के पोस्टर नहीं लगे थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *