सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

महाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट, शिंदे का दावा सभी बागी विधायक के साथ पहुंचेंगे मुंबई

2 मिनट पढ़ें

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कल होगा फ्लोर टेस्ट। कल महाविकास अघाड़ी सरकार को अपना बहुमत साबित करना होगा। अगर एमवीए इसमें फेल हो जाती है तो फिर नई सरकार का गठन किया जाएगा। बीती रात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सरकार के अल्पमत में होने की बात कही थी। साथ ही उनसे यह मांग की थी कि सरकार को बहुमत परीक्षण करने के लिए बुलाया जाए। जिसके बाद कल यह बहुमत परीक्षण किया जाएगा। सभी बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे कल मुंबई पहुंचेंगे। वहीं, अब से कुछ देर पहले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से कामाख्या देवी मंदिर के लिए रवाना हुए। एकनाथ शिंदे ने अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी बीच बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने मीडिया के समक्ष आकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले बहुमत परीक्षण में वह अपने तमाम समर्थक विधायकों के साथ मौजूद रहेंगे। शिंदे ने कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र की खुशी और समृद्धि के लिए कामाख्या मंदिर गया. मैंने मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया.’’ उनके अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर बागी विधायक ने कहा, ‘‘हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कल मुंबई लौटेंगे.’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *