सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

असली मूछें तक नहीं उगाईं, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की असफलता के लिए अक्षय कुमार हैं जिम्मेदार

3 मिनट पढ़ें
असली मूछें तक नहीं उगाईं, 'सम्राट पृथ्वीराज' की असफलता के लिए अक्षय कुमार हैं जिम्मेदार

असली मूछें तक नहीं उगाईं, 'सम्राट पृथ्वीराज' की असफलता के लिए अक्षय कुमार हैं जिम्मेदार

Advertisement

 

अक्षय कुमार, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्स ऑफिस पर सम्राट पृथ्वीराज धड़ाम साबित हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और दर्शकों ने सिरे से फिल्म को नकार दिया। फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई, इस बीच ऐसी खबरें सामने आई हैं कि फिल्म के मेकर्स ने सम्राट पृथ्वीराज की असफलता के लिए अक्षय कुमार को जिम्मेदार बताया है। जयेशभाई जोरदार के बाद सम्राट पृथ्वीराज आदित्य चोपड़ा की लगातार ये दूसरी फ्लॉप फिल्म रही।

अक्षय कुमार को सम्राट पृथ्वीराज के फ्लपॉप होने का जिम्मेदार बताया

फिल्म के कई शोज ऑडियंस के न होने की वजह से कैंसिल कर दिए गए थे। नेशनल हेरॉल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने अक्षय कुमार को सम्राट पृथ्वीराज के फ्लपॉप होने का जिम्मेदार बताया है। सूत्र के हवाले से कहा गया,’फिल्म के लिए खूब समर्पित होने की जरूरत थी। उन्होंने तो असली मूछें तक नहीं उगाईं, क्योंकि वो साथ ही साथ दूसरे प्रोजेक्ट्स कर रहे थे। जब आप कुछ ऐसा ऐतिहासिक कर रहे हैं, तब तो आप कम से एक ही प्रोजेक्ट पर फोकस कर सकते हैं, ताकि बेस्ट दिया जा सके।’ रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के आर्किटेक्ट्स ने भी अक्षय कुमार को फिल्म की असफलता के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन 10.70 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जबकि फिल्म से ज्यादा की उम्मीद की जा रही थी।

Advertisement

फिल्म ने कुल 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12.60 करोड़ और तीसरे दिन 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 4.25 करोड़ रुपये, छठवें दिन 3.60 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.80 करोड़ रुपये, आठवें दिन 1.50 करोड़ रुपये, नौवें दिन 2.50 करोड़ रुपये और दसवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने कुल 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले सम्राट पृथ्वीराज को लेकर मानुषी छिल्लर ने भी अपनी बात रखी थी। मानुषी का मानना है कि एक एक्टर के तौर पर उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की है।

अपना बेस्ट दो और भाग्य पर छोड़ दो

उनका कहना है कि यह उनके हाथ में नहीं है कि फिल्म चलेगी या नहीं। ‘डीएनए’ के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘फिल्म एक टीम वर्क है। केवल एक्टर और डायरेक्टर नहीं बहुत से लोग इसका हिस्सा होते हैं। फिल्म के चलने और नहीं चलने की कई वजहें होती हैं। सोनू सूद ने मुझसे कहा था “किसी एक प्रोजेक्ट से अटैच मत रहो। अपना बेस्ट दो और भाग्य पर छोड़ दो।“ आज एक एक्टर के तौर पर मैं यही मानती हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *