सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

हिमा दास 400 मीटर में वापसी को है बेताब, एशियन गेम्स में जगह बनाना है अगला लक्ष्य

2 मिनट पढ़ें

भारत की स्टार महिला एथलीट हिमा दास को जिस 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन से 2018 में प्रसिद्धि मिली थी वह उसमें फिर से वापसी करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने एक साल के लिए स्थगित किए गए एशियन गेम्स में अपनी इस प्रिय स्पर्धा में हिस्सा लेने को अपना लक्ष्य बनाया है। 22 साल की हिमा ने आखिरी बार किसी बड़ी प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अप्रैल 2019 में दोहा में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पीठ दर्द के कारण तब वह दौड़ के बीच से हट गई थी। हिमा ने यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में 10.43 सेकेंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ”मैंने 400 मीटर दौड़ को अपनी योजना से नहीं हटाया है। चोट से उबरना एक लंबी प्रक्रिया है। जब मैं चोटिल थी तो 400 मीटर दौड़ने में सक्षम नहीं थी क्योंकि मेरी पीठ के दाहिने तरफ बहुत दबाव पड़ रहा था।”

टोक्यो ओलंपिक का मौका भी गवां चुकी है हिमा दास https://i0.wp.com/nenow.in/wp-content/uploads/2019/04/Hima-pic-1.jpg?fit=1030%2C687&ssl=1

हिमा को पिछले साल पटियाला में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के दौरान भी चोट लगी थी। चोट के कारण उन्हें 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल से बाहर होना पड़ा था। वह 200 मीटर फाइनल में दौड़ी लेकिन पांचवें स्थान पर रहने के कारण टोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। एशियाई खेल पहले इस साल सितंबर में होने थे लेकिन मेजबान देश चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया। इनका आयोजन अगले साल होने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *