सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आमिर खान ने शुरू किया लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन, गोलगप्पे खाते आए नजर

3 मिनट पढ़ें
आमिर खान ने शुरू किया लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन, गोलगप्पे खाते आए नजर

आमिर खान ने शुरू किया लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन, गोलगप्पे खाते आए नजर

Advertisement

आमिर खान ने शुरू किया लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन, गोलगप्पे खाते आए नजर

आमिर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। आमिर फिल्म के ट्रेलर प्रीव्यू के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका लुक काफी कैजुअल था। उन्होंने ब्लू कलर की धोती पैंट, व्हाइट टी शर्ट और पिंक शर्ट पहनी थी। इवेंट में पहुंचने के बाद पहले आमिर ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए और फिर वह गोलगप्पे खाने चले गए। इस दौरान आमिर के साथ फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन भी थे। दोनों ने फिर साथ में फोटोज क्लिक करवाई थीं।

आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होगा वो भी आईपीएल 2022 के फिनाले में। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह लीड रोल में हैं। लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प से प्रेरित है जो साल 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। आमिर खान ने खुद बताया था कि इस फिल्म को बनने में 14 साल लग गए। उन्होंने कहा था, जून, जुलाई में फिल्म को 14 साल हो जाएंगे, जबसे इसका काम शुरू हुआ था। पहले के कुछ साल तो हम फिल्म के राइट्स के लिए ही भागते रहे। वैसे कोविड की वजह से भी फिल्म पोस्टपोन हुई है।

Advertisement

वहीं शूटिंग के दौरान करीना कपूर प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। आमिर ने इस बारे में कहा था, ‘पूरा वर्ल्ड एक तरफ कोरोना से लड़ रहा था। वहीं हम कोरोना के साथ-साथ करीना कपूर खान को लेकर भी डील कर रहे थे जो फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। करीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। तो कोविड के बाद अब हमें करीना की प्रेग्नेंसी को भी डील करना था। तो इस फिल्म के दौरान हमें हवा ने कई अलग-अलग दिशा में ढकेला, लेकिन हमने फाइनली ये फिल्म बनाई और अब हम इसे दर्शकों को दिखाने के लिए एक्साइटेड हैं।’

अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ट्रेलर से पहले फिल्म के दो गाने ‘कहानी’ और ‘मैं की करां’ रिलीज किए जा चुके हैं। इस फिल्म को 11 अगस्त 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *