सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

स्वदेशी उपकरणों वाले 5G Network का सफल परीक्षण, आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पहली 5G Video Call

2 मिनट पढ़ें
स्वदेशी उपकरणों वाले 5G Network का सफल परीक्षण, आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पहली 5G Video Call

स्वदेशी उपकरणों वाले 5G Network का सफल परीक्षण, आइटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पहली 5G Video Call

देश के लिए आज का दिन बहुत ही गौरवपूर्ण रहा। देश में स्वदेशी दूरसंचार उपकरणों के जरिये स्थापित 5 जी नेटवर्क का सफलता पूर्वक परीक्षण संपन्न हुआ। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में स्थापित परीक्षण नेटवर्क से पहली 5 जी काल की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले 5 जी टेस्ट-बेड का उद्घाटन किया था। इसे आइआइटी मद्रास के नेतृत्व में कुल आठ संस्थानों द्वारा बहु-संस्थान सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित किया गया है।

इस साल अगस्त-सितंबर तक देश में 5 जी सेवाएं विधिवत शुरू

वैष्णव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आत्मनिर्भर 5 जी। आइआइटी मद्रास में 5जी काल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। संपूर्ण नेटवर्क भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। दूरसंचार मंत्री ने स्वदेश में विकसित 5 जी तकनीक के उपकरणों पर वीडियो काल करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण साकार हुआ। वैष्णव ने काल करने के बाद कहा कि पीएम का दृष्टिकोण भारत में विकसित, भारत में निर्मित और दुनिया के लिए बना हमारा अपना 4जी, 5 जी प्रौद्योगिकी ढांचा है। हमें इस संपूर्ण प्रौद्योगिकी के साथ दुनिया को जीतना है। सरकार को उम्मीद है कि इस साल अगस्त-सितंबर तक देश में 5 जी सेवाएं विधिवत शुरू हो जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *