सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Prithviraj के ट्रेलर लॉन्च में भावुक हुए अक्षय कुमार

2 मिनट पढ़ें
Prithviraj के ट्रेलर लॉन्च में भावुक हुए अक्षय कुमार

Prithviraj के ट्रेलर लॉन्च में भावुक हुए अक्षय कुमार

Advertisement

Prithviraj के ट्रेलर लॉन्च में भावुक हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा इसमें मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और मानव विज लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार इवेंट में इमोशनल हो गए और उन्होंने अपनी एक इच्छा जाहिर की। अक्षय का कहना है कि फिल्म पृथ्वीराज काफी ऐतिहासिक फिल्म है और इसमें उनकी वीर गाथा को दिखाया गया है। ऐसे में ये फिल्म हर बच्चे को देखनी चाहिए और पृथ्वीराज चौहान के बारे में जानना चाहिए।

अक्षय कुमार ने इवेंट में कहा, ‘निर्देशक साहब ने जब मुझे स्क्रिप्ट दी तो उन्होंने मुझे इसे आराम से पढ़ने को कहा था। तब मुझे पता चला कि पृथ्वीराज महान योद्धा थे और मैंने जब इनके बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ा तो वहां पर उनके बारे में बस छोटा सा पैरा था। मैं चाहता हूं कि हर बच्चा न सिर्फ इस देश का बल्कि पूरी दुनिया का इस फिल्म को देखे और पृथ्वीराज के बारे में जानें। ये एक शैक्षिक फिल्म है और जब आप इसे देखेंगे तो आपको लगेगा कि इसे बच्चों को भी देखना चाहिए।

Advertisement

अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘मैं चाहूंगा कि बच्चा-बच्चा इस फिल्म को देखे और सरकार से भी निवेदन करूंगा कि इस फिल्म को स्कूलों में जरूर दिखाया जाये। हमारे इतिहास के बारे में बताया जाये कि क्या हुआ था कैसे हुआ था। अक्षय कुमार को इस दौरान अपनी मां की याद आ गई और वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘काश मेरी मां होती तो वह मुझे पृथ्वीराज बनता देख काफी गर्व महसूस करती। लेकिन वह नहीं देख पाई।’ अक्षय से पूछा गया कि क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे। इस पर एक्टर ने कहा, ‘मैं क्या दिखाना चाहूंगा उनको देखना होगा तो वह अपने आप ही देख लेंगे मैं कौन होता हूं दिखाने वाला।’ बता दें, फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में तीन अलग भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *