सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, GT vs PBKS: गुजरात के विजय रथ पर लगा ब्रेक, पंजाब ने 8 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 के का 48वां मैच गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स ने जीता। पंजाब की टीम ने आईपीएल की अंकतालिका में नंबर एक पर विराजमान गुजरात टाइटन्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में गुजरात टाइटंस की ये दूसरी हार है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटन्स को हराया था। इस मैच में बड़ी जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अभी भी प्लेआफ में जाने की रेस में बना हुआ है। हार के बाद भी गुजरात टाइटंस अभी भी प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर है। वहीं पंजाब की टीम अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

साई सुदर्शन की 65 रनों की पारी 

Shikhar Dhawan-Mayank Agarwal- India TV Hindi

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को शुरुआत में ही झटके लगने शुरू हो गए थे, शुभमन गिल-ऋद्धिमान साहा-हार्दिक पंड्या 50 रनों के अंदर ही पवेलियन लौट गए थे. राहुल तेवतिया क्रीज़ पर टिके, लेकिन वह इस बार बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और सिर्फ 11 रन पर आउट हुए. युवा साई सुदर्शन की 65 रनों की पारी को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अपना जादू नहीं बिखेर पाया. 20 साल के साई सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी जमाई और वो भी ऐसे वक्त पर आई जब टीम के दूसरे बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष कर रहे थे. इस तरह साई की पारी के दम पर गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए।

Advertisement

धवन के धमाल-लियाम के तूफान से जीता पंजाब Shikhar Dhawan-Mayank Agarwal- India TV Hindi

पंजाब किंग्स की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी तो ​शिखर धवन एक नए जोड़ीदार के साथ मैदान में उतरे। इस बार कप्तान मयंक अग्रवाल नहीं आए, बल्कि जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग के लिए आए। हालांकि आउट आफ फार्म चल रहे जॉनी बेयरस्टो इस बार भी कुछ खास नहीं कर सके। जब टीम का स्कोर केवल दस रन था, तभी जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद शिखर धवन और भानुका राजापक्षे ने अच्छी साझेदारी की। इसके बाद जब टीम का स्कोर 97 रन था, तब 40 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन शिखर धवन टिके रहे और पंजाब केा दूसरा झटका लगा। इसके बाद शिखर धवन का ​साथ देने लियाम लिविंगस्टोन आए और उन्होंने अपने अंदाज में ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए और कुछ ही देर में पंजाब को जीत दिला दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *