सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कैब को आने-जाने नहीं दे रहे, ऑटो, टैक्सी स्ट्राइक का दिख रहा असर

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कैब को आने-जाने नहीं दे रहे, ऑटो, टैक्सी स्ट्राइक का दिख रहा असर

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कैब को आने-जाने नहीं दे रहे, ऑटो, टैक्सी स्ट्राइक का दिख रहा असर

Advertisement

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कैब को आने-जाने नहीं दे रहे, ऑटो, टैक्सी स्ट्राइक का दिख रहा असर

दिल्ली में आज ऑटो-टैक्सी संगठनों की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर कैब वालों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। स्ट्राइक वजह से दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को चाहे-अनचाहे वर्क फ्रॉम होम करना पड़ रहा है। इस हड़ताल में ऑनलाइन टैक्सी चालक भी शामिल हैं। ऐसे में ओला, उबर पर बुकिंग में भी मुश्किल आ रही है।

Advertisement

सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ऑटो-टैक्सी संगठन 18, 19 अप्रैल को हड़ताल पर हैं

सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ऑटो-टैक्सी संगठन 18, 19 अप्रैल को हड़ताल पर हैं। संगठनों की मांगों को लेकर दिल्ली सरकार ने कमिटी बनाने की घोषणा की थी लेकिन यूनियन की मांग है कि उन्हें किराया बढ़ोतरी नहीं बल्कि सीएनजी पर सब्सिडी चाहिए। पूर्वी दिल्ली में रहने वाले अमित ने बताया कि उन्होंने नोएडा में अपने ऑफिस जाने कि लिए कैब बुक की थी लेकिन बुकिंग के कुछ देर बाद उनकी राइड कैंसल हो गई। ऐसे ही लोगों को कैब बुकिंग करने पर किराया अधिक दिखा रहा है। हालांकि, बुकिंग के बाद भी कई लोग राइड कैंसल होने की शिकायत कर रहे हैं। वहीं, खबर है कि स्ट्राइक की वजह से नोएडा आने वाली कंपनियों की कैब्स को भी बॉर्डर पर रोका जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *