सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

जेएनयू के बाहर लगे भगवा झंडे और ‘भगवा JNU’ के पोस्टर हटाए गए; दिल्ली पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

2 मिनट पढ़ें
जेएनयू के बाहर लगे भगवा झंडे और 'भगवा JNU' के पोस्टर हटाए गए; दिल्ली पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

जेएनयू के बाहर लगे भगवा झंडे और 'भगवा JNU' के पोस्टर हटाए गए; दिल्ली पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

Advertisement

जेएनयू के बाहर लगे भगवा झंडे और ‘भगवा JNU’ के पोस्टर हटाए गए; दिल्ली पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानि जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी के दिन नॉन वेज परोसे जाने को लेकर हुई हिंसा के करीब एक सप्ताह बाद हिंदू सेना द्वारा जेएनयू के मेन गेट के निकट और आस-पास के इलाके में लगाए गए ‘भगवा जेएनयू’ वाले पोस्टर और भगवा झंडों को अब दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है।

जेएनयू के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ भगवा झंडे और पोस्टर लगाए गए हैं

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज सुबह जब यह पता चला कि जेएनयू के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ भगवा झंडे और पोस्टर लगाए गए हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए इन्हें तुरंत हटा दिया गया और उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। आरोप है कि हिंदू सेना ने चेतावनी भी दी कि यदि भगवा का अपमान किया गया तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने बताया कि दक्षिणपंथी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने ‘भगवा जेएनयू’ के पोस्टर लगाए हैं।

Advertisement

वॉट्सऐप पर प्रसारित कथित वीडियो में गुप्ता यह कहते सुनाई दे रहे हैं

वॉट्सऐप पर प्रसारित कथित वीडियो में गुप्ता यह कहते सुनाई दे रहे हैं, ”जेएनयू परिसर में भगवा का नियमित रूप से अपमान किया जा रहा है। हम ऐसा करने वालों को चेतावनी देते हैं। आप सुधर जाइए। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि हम आपकी विचारधारा और हर धर्म का सम्मान करते हैं। भगवा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और हम कड़े कदम उठा सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *